मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का शपथ ग्रहण संपन्न : सामाजिक एकता पर दिया जोर, कई प्रकोष्ठों का हुआ गठन

Chhattisgarh Manwa Kurmi Kshatriya Samaj, Grand event,Tilda Nevra, chhattisgarh news 
X
समाज के पदाधिकारियों का किया गया सम्मान
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज के कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

दिलीप वर्मा-तिल्दा नेवरा। तिल्दा के ग्राम पंचायत चांपा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज के कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़सराम कश्यप और केंद्रीय कार्यकारिणी का सम्मान किया गया।

तिल्दा राज के नवनिर्वाचित राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा के कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया गया। जिसमें राजप्राधन ठाकुर राम के साथ-साथ उनकी कार्यकारिणी में डॉ कृष्णकुमार वर्मा उपराजप्रधान, कौशल वर्मा उपराजप्रधान, दौलत धुरंधर राजमंत्री, गोवर्धन नायक छात्रावास अध्यक्ष, उपराजमंत्री प्रवीण नायक, ज्योति प्रकाश वर्मा, सचिव शिव कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष भगवंत वर्मा, युवा अध्यक्ष दीपक वर्मा, महिला अध्यक्ष रश्मि वर्मा, मीडिया प्रभारी दिलीप वर्मा सहित अन्य कई पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।

कई प्रकोष्ठों का भी किया गया गठन

इसके बाद कई प्रकोष्ठों का भी गठन किया गया, जिसमें राजनीति प्रकोष्ठ में लक्ष्मी नारायण वर्मा, पोषण वर्मा, शुकदेव वर्मा आदि की नियुक्ति की गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जो देर रात तक चला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप और तिल्दा राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा ने सामाजिक एकता पर जोर दिया। समाज के निर्धन लोगों के लिए भी एक कोष की घोषणा की गई और कई अन्य सामाजिक फैसले लिए गए।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story