चैत्र नवरात्र का पहला दिन : देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंचे भक्त 

Chaitra Navratri, devotees, goddess temples, worship, maa shailputri, chhattisgarh news 
X
महामाया देवी मंदिर, रायपुर
चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से भक्तजन माता के दर्शन के लिए पहुंचे। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। 

रायपुर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से भक्तजन माता के दर्शन के लिए पहुंचे। सभी देवी मंदिरों में माता का विशेष श्रृंगार किया गया है। महाआरती कर विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। घटस्थापना के साथ ही नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में रायपुर के महामाया मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतार में खड़े हैं। मां महामाया पर शहरवासियों की अटूट आस्था है। वे कोई भी कार्य शुरू करने से पहले माता के चरणों में शीश नवाते हैं।

महामाया मंदिर अंबिकापुर में जलाये गए 3500 घी के दिये

वहीं अंबिकापुर महामाया मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे। इस साल महामाया मंदिर में 3500 घी के दिये और 5000 से अधिक तेल के दिये जलाये गए हैं। मंदिर में आठों दिन माता रानी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और सुबह 5.30 बजे और शाम 7.30 बजे विशेष आरती होगी। भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में 16 सामान्य और 3 हाई-रिजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किये गए हैं जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मंदिर प्रशासन द्वारा यातायात को नियंत्रित करने के लिए चार पहिया वाहनों को महामाया कॉरिडोर के पास ही रोकने का निर्देश दिया है। वहीं दोपहिया वाहनों को भी मंदिर तक जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है।

Devotees present at Mahamaya Temple Ambikapur
महामाया मंदिर अंबिकापुर में मौजूद श्रद्धालु

डोंगरगढ़ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

धर्मनगरी डोंगरगढ़ में भी चैत्र नवरात्र पर्व के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह से ही यहां पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किये गए हैं। पुलिस प्रशासन और मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी-कर्मचारी सेवा देने के लिए तत्पर हैं। जगह-जगह स्वास्थ्य केंद्र और पेयजल की व्यवस्था की गई है। बाहर से आए श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ न हो इसके लिए पार्किंग सुविधा की गई है। वहीं 1200 की संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। पदयात्रा करने वालों के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए गए हैं। इस बार मां बम्लेश्वरी धाम में 9 हजार मनोकामना ज्योत कलश प्रज्वलित किया गया है। वहीं छोटी बम्लेश्वरी के दरबार में करीब 900 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story