धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरा विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्र की प्रगति के लिए लोक निर्माण और विकास कार्यों की झड़ी लगाने के लिए उप-मुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

विधायक श्री शर्मा ने सदन में बताया कि, मुख्य बजट में उनके निर्वाचन क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।धरसींवा क्षेत्र कों विकास कार्यों की मिली बड़ी सौगात हैं जिसमें लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लगभग ₹82.40 करोड़ की लागत से 17 आंतरिक मार्गों की स्वीकृति मिली है।

बजट में शामिल प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:-

  • सड़क चौड़ीकरण: कचना से वीआईपी रोड (₹20 करोड़) तथा कचना-पिरदा मार्ग को फोरलेन करना (₹6.40 करोड़)।
  • ब्रिज निर्माण: सिलयारी-मांढर लेवल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज (₹14.95 करोड़) और कचना-खमारडीह मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल का चौड़ीकरण (₹8 करोड़)।
  • खेल एवं शिक्षा: खरोरा में इंडोर स्टेडियम व खेल मैदान का जीर्णोद्धार (₹3 करोड़) और बरौदा व माठ में शासकीय हाई स्कूल भवनों के लिए ₹1.5 करोड़ की स्वीकृति।
  • ग्रामीण कनेक्टिविटी: निलजा-खौना, मोहदी-असौंदा, कपसदा-सिलयारी और धरसींवा-तिल्दा मार्ग जैसे प्रमुख आंतरिक सड़कों के लिए बजट आवंटन।

सदन में विधायक अनुज शर्मा नें क्षेत्र की नई एवं लंबित मांगों पर ध्यान आकर्षित करते हुए अनुदान मांगो पर चर्चा के दौरान उप-मुख्यमंत्री के समक्ष जिसमें कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे हैं- 

जल-जीवन मिशन एवं पेयजल योजना (PHE):
विधायक ने सारागांव, अडसेना, चरौदा और मोतिमपुर कला जैसे ग्रामों में अधूरे पड़े जल-जीवन मिशन के कार्यों को नया अनुबंध कर शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की। साथ ही, समोदा बैराज से खरोरा नगर पंचायत और आसपास के 18 गांवों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने व बंद खदानों के पानी को फिल्टर कर उपयोग में लाने की कार्ययोजना पेश की।

बुनियादी ढांचा एवं नवीन मार्ग (PWD)
खरोरा गौरवपथ में स्ट्रीट लाइट की स्थापना, रिंग रोड-03 टेकारी चौक से नयापारा मार्ग, कोदवा बायपास और विभिन्न गांवों (जैसे लालपुर, नेऊरडीह, परसदा, असौंदा) के पहुंच मार्ग निर्माण की मांग सदन में रखी गई।

नगरीय निकाय एवं सौंदर्यीकरण
नगर पंचायत कुंरा में गौरव पथ निर्माण और रानी सागर तालाब का तेलीबांधा मरीन ड्राइव की तर्ज पर सौंदर्यीकरण। वहीं नगर पंचायत खरोरा में प्रमुख गार्डन का जीर्णोद्धार और पूर्व में घोषित खरोरा में नवीन विश्राम गृह का शीघ्र निर्माण आदि है। 

उप मुख्यमंत्री का जताया आभार
विधायक श्रीं शर्मा नें उप-मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं,  उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने बजट 2026-27 में मेरे क्षेत्र की जनता की उन भावनाओं और आवश्यकताओं को समझा है, जो वर्षों से उपेक्षित थीं। एक जनप्रतिनिधि के नाते, जब हम जनता के बीच जाते हैं, तो लोग हमसे बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे की उम्मीद करते हैं।