A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
सोमवार की बड़ी खबरें
साय कैबिनेट की बैठक : मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर 3.30 बजे से सीएम विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक होगी। इस दौरान निकाय चुनाव के मद्देनजर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही धान खरीदी पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं मंत्रालय में शाम 6 बजे लेंगे विभागीय बैठक होगी। इसके बाद सीएम साय शाम 6.50 को मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
संघ प्रमुख का छत्तीसगढ़ दौरा : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के छह दिवसीय दौरे पर हैं। भागवत के प्रवास का आज चौथा दिन है। इस दौरान वे शताब्दी वर्ष पर आरएसएस सालभर के कार्यक्रम तय करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत, सशक्त करने चर्चा होगी। मोहन भागवत आज जागृति मंडल में ही रहेंगे। वहीं 31 दिसंबर को टोपलाल वर्मा के निवास में भोजन करेंगे। इसके बाद संघ प्रमुख एक जनवरी 2025 को दिल्ली रवाना होंगे।
प्रदेश के मौसम में बदलाव : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और ठंडी हवाओं से 2 डिग्री पारा गिरा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट की संभावना है। वहीं आज मौसम शुष्क रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।
