A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में BSF के जवान की मौत हो गई है। जवान का शव कैंप से लगभग 300 मीटर की दूरी पर पाया गया है। जवान का नाम मदन कुमार बताया गया है। वह BSF की 94वीं बटालियन में पदस्थ था। घटना कांकेर थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि, मदन कुमार अपने साथी जवान के साथ सर्चिंग पर निकला था। इस दौरान वह अपने साथी को पेट खराब होने की बात बताकर जंगल की ओर गया, लेकिन बहुत देर तक वापस नहीं लौटा। उसका शव कैंप से थोड़ी दूर पर मिला। जवान के पास उसकी सर्विस राइफल भी मिली है, जिससे आत्महत्या या हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने नक्सली वारदात से इनकार किया है और मामले की जांच कर रही है।
2-2 जवानों की लगी थी ड्यूटी
कांकेर एएसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि, रोड ओपनिंग पार्टी में 2-2 जवानों की ड्यूटी लगी थी। मदन जब जंगल की ओर वापस नहीं आया तो साथी ने अपने कमांडर को इसकी सूचना दी। इसके बाद कमांडर और अन्य साथियों ने उसकी तलाश की, तो उसका शव मिला। फोरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।
