Logo
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड इस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि, प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी को दो पालियों में होगी। कुल 265 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
गौरतलब है कि, उम्मीदवारों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि, परीक्षा के पहले ही एडमिट डाउनलोड कर लें। उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं। फिर होमपेज पर 'CGPSC State Services Admit Card 2026' या 'Admit Card' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/आवेदन संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करना होगा। सभी विवरण भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करने पर 
डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी टिप्स
उम्मीदवारों परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और सिर्फ जरूरी सामान ही साथ लेकर जाएं। एडमिट कार्ड का कम से कम दो प्रिंट आउट निकाल कर रखें। परीक्षा केंद्र का लोकेशन एक दिन पहले चेक कर लें। पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। परीक्षा के दौरान अनुशासन और समय प्रबंधन का ध्यान रखें। किसी भी अपडेट के लिए CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट देखें। 

5379487