श्यामकिशोर शर्मा/नवापारा-राजिम- लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र से करीबन पौने 6 लाख वोटों से जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को राजिम पहुंचे। यहां बस स्टेण्ड के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने आतिशबाजी करते हुए उनका स्वागत किया। एक तरह स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ा हुआ था। वहीं दूसरी तरफ खुली गाड़ी से नीचे उतरे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा में माल्यार्पण किया।

स्वागत के लिए पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू भी पुहंचे
अभनपुर क्षेत्र के विधायक इंद्रकुमार साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज गाड़ी में सवार थे। स्वागत के दौरान ही पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू भी पहुंच गए थे। यहां से श्री अग्रवाल का काफिला आभार व्यक्त करने के लिए शहर के सदर और गंज मार्ग से निकाला गया था। रास्ते भर फुलों की माला और गुलाब की पंखुड़ियो से श्री अग्रवाल का शहरवासियों ने स्वागत किया।
चौक-चौराहों में पंडाल लगाए गए
शहर के कई चौक-चौराहों में शुभचिंतक पंडाल लगाए गए थे। हर जगह फुलों की वर्षा हो रही थी। आरती सजाकर नारियल लेकर महिलाएं खड़ी थी। शहर के हर चौक में स्वागत करने के लिए लोग खड़े हुए थे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवापारा से शानदार लीड पर प्रसन्नता जाहिर किया और शहरवासियो के प्रति आभार व्यक्त किया। काफिले में भाजपा कार्यकर्ता, भाजयुमो कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की बहने शामिल थी।










