बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में खूंटाघाट डैम में मछली पकड़ने गए दो भाइयों की नाव आंधी-तूफान के चलने से पलट गई। जहां छोटे भाई ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी और एसडीआरएफ की टीम ढूढ़ने में लगी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी और प्रशिक्षु IPS अजय कुमार ने मिडिया को बताया कि, बुधवार शाम मछुआरा राहुल केवट अपने छोटे भाई पंकज के साथ खूंटाघाट डैम में मछलियां पकड़ रहा था। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान आया और नाव डगमगाने लगी और नाव पलट गई। जिसके बाद दोनों भाई पानी में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने नाव पलटते देख दोनों को बचाने की कोशिश की। लेकिन लोगों की मदद से किसी तरह राहुल खुद को बचाकर डैम के किनारे पहुंच गया। जबकि पंकज गहरे पानी में डूब गया। जिसके बाद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। 

SDRF की टीम ढूढ़ने में जुटी 

पंकज के डूबने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन उपकरणों के अभाव में डैम में उतर नहीं सकी। इस बीच उन्होंने घटना की जानकारी SDRF की टीम को दी। जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर शाम को ही SDRF की टीम भी खूंटाघाट पहुंच गई। बुधवार देर शाम तक SDRF के जवानों ने लापता युवक की तलाश की। लेकिन, अंधेरा होने के कारण जवानों को खोजबीन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद जवान वापस लौट गए। गुरुवार सुबह फिर से लापता युवक की तलाश शुरू की गई है। दोनों रोहिनाडीह बाबापुती पाली के रहने वाले हैं।