छत्तीसगढ़ में भाजपा की आंधी: नेताम बोले- भाजपा की आंधी में कांग्रेस के बड़े पेड़ भी धराशायी होंगे

File Photo
X
File Photo
लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में जुटी कांग्रेसी खेमे से ऐसी खबर आ रही है कि, पार्टी अपने सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतारेगी।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। उधर अब कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के अपने बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। इस पर प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा की आंधी चल रही है। इस आंधी में बड़े-बड़े पेड़ भी उखड़ जाएंगे। कोई भी चुनाव लड़ ले BJP सभी 11 सीटें जीतेगी।

भाजपा की आंधी चल रही है- रामविचार

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का कहना है कि, प्रदेश में जीत की भाजपा की आंधी चल रही है। इस आंधी में बड़े -बड़े पेड़ भी उखड़ जाएंगे। कोई भी चुनाव लड़ ले, BJP सभी 11 सीटें जीतने का दम रखती है। मोदीजी को जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

किसानों को अंतर की राशि दी जाएगी

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले लोगों को एक करोड़ लोगों की राशि दे दी जाएगी। इस मामले को लेकर कृषिमंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि, 12 मार्च तक किसानों को अंतर की राशि दे दी जाएगी। 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की राशि देने की बात कही गई है। जिसे पूरा कर दिया जाएगा। 'मोदीजी की हर गारंटी' को सरकार पूरा कर रही है और आगे भी करती रहेगी। एक करोड़ की संख्या बेहद बड़ी होती है, सबको राशि दी जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story