A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई। जिसमें बीजेपी के कई दिग्गज नेता और बड़े पदाधिकारी शामिल हुए। अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने आगे कहा कि, संविधान बदलने, आरक्षण ख़त्म करने की बात कहकर झूठ परोसा गया। कांग्रेस को मोदी ज़ी से भय है और भय इसलिए है कि, मोदी ज़ी के चलते इनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाएंगे। मोदी ज़ी ने 10 सालों में बहुत से रिफार्म किये है और इन रिफार्म को जनता के बीच लेकर जाना है। अपनी रफ़्तार को बढ़ाना है, दिशा ठीक रखना है।

मंत्री खट्टर बोले- छत्तीसगढ़ में मेरा कई बार आना हुआ

वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में मेरा कई बार आना हुआ है। लेकिन आज मैं संगठन और सरकार के कार्यों के नाते आया हूं। आज बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सभी को बहुत- बहुत बधाई। यह लोकसभा चुनाव खास रहा है और केंद्र में तीसरी बार मोदी की सरकार बनी है। पिछले 10 साल में विपक्ष की चुनौती के बाद सरकार बनाना बड़ी सफलता है। विपक्ष के लोग भ्रामक आंकड़े देकर खुश हो रहे हैं। 

विपक्ष ने संयोग 99 सीटें हासिल कर ली है 

केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने आगे कहा कि, दो बार में विपक्ष का दर्जा भी प्राप्त नहीं कर सके हैं। इस बार संयोग से विपक्ष ने 99 सीटें हासिल कर प्राप्त कर ली हैं। इसी बात को लेकर वे खुशी मना रहे है। विपक्ष के लोग कह रहे हैं कि, अल्पमत की सरकार है। लेकिन उनका गणित गलत है। छत्तीसगढ़ से मेरा पुराना नाता रहा है। वर्ष 2003 में मुझे बस्तर रहकर काम करने का मौका मिला। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंच में बैठे हुए लता उसेंडी को मंत्री कह कर संबोधित कर डाला। फिर बाद में सुधारते हुए कहा कि, अभी नहीं है तो बन जाएंगी इस पर लता उसेंडी में खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

लोकसभा में 10 सीटें जिताकर छत्तीसगढ़ ने बड़ा योगदान दिया

उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ ने लोकसभा में 10 सीटें जिताकर बड़ा योगदान दिया है। कांग्रेस को देश की जनता को नकारा है। चार राज्यों के विधानसभा सभा चुनाव में कांग्रेस हारी और 13 राज्यों में एक भी कांग्रेस का सांसद नहीं जीत सका। इसके बाद भी सरकार बनाने की इच्छा पाल रहे है। कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर राजनीति करती है। कांग्रेस ने चुनाव में बचकाना बयान दिया कि, बीजेपी को 400 सीटें क्यों चाहिए? बीजेपी लक्ष्य लेकर काम करने वाली पार्टी है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलेगा मार्गदर्शन 

बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि, सौभाग्य की बात है कि, हमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का मार्गदर्शन मिलेगा। विधानसभा सभा, लोकसभा में सभी ने परिश्रम की पराकाष्ठा पार की है और 11 में से 8 लोकसभा सीटों पर हमनें 50 हज़ार वोटों से जीत दर्ज की है। बहुत से विधानसभा सभाओं में बम्पर लीड मिली है। इसके लिए सभी का अभिनंदन है। 

साय सरकार विकास कार्यों को प्रदान कर रही गति 

उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी सबका साथ सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ कर रही है। विष्णु सरकार विकास के कार्यों को गतिशीलता प्रदान कर रही है। कांग्रेस के कद्दावर नेताओं को धूल चटाने का काम किया। दो बड़े चुनावों में जीत के बाद अब सब की जवाबदारी और बढ़ गई है। अब निकाय चुनाव, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में परचम लहराना है और शत प्रतिशत जीत हासिल करनी है।