A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगी। कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री खट्टर और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन देर शाम राजधानी पहुंच गए। बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कार्यसमिति में एक ही सत्र होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस दौरान अनेक बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा भी होगी। उन्होंने बताया कि पहली बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कार्यालय से बाहर की जा रही है। इस कार्यसमिति को बड़ा रूप दिया गया है। यही वजह है कि कार्यक्रम स्थल बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के स्थान पर राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम को चुना गया है। इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री खट्टर को शाल, श्रीफल और बेल मेटल से निर्मित राजकीय पशु वनभैंसे की मूर्ति भेंटकर उनका सम्मान किया।

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही भाजपा : बैठक

में एक हजार से ज्यादा पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भाजपा अब लगभग तीन माह बाद प्रस्तावित नगरीय निकाय और उसके बाद होने वाले त्रि- स्तरीय पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही है। बैठक के लिहाज से पंजीयन से लेकर समापन तक का प्रारूप तैयार हो गया है।

राष्ट्रीय पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्य होंगे शामिल

इस कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी, भाजपा • प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, • मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, निवृत्तमान सांसद, विधायक, निवृतमान विधायक, समस्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला भाजपा एवं समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष भाजपा, समस्त प्रकोष्ठ के  जिला संयोजक, निगम महापौर नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष- उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष को बैठक की अपेक्षित श्रेणी में रखा गया है।

सुबह 9 बजे खुलेगा मंत्रालय, खट्टर लेंगे बैठक

देश के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा कार्यसमिति की बैठक से पहले सुबह 9 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ऊर्जा से संबंधित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति के साथ छत्तीसगढ़ की जरूरतों पर मंथन करेंगे। इस बैठक की वजह से ही मंत्रालय के दरवाजे सुबह 9 बजे से ही खुल जाएंगे।