A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने प्रियंका गांधी के बयानों पर कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि, प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आईं और फिर से झूठ बोलकर जा रही हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दुर्गति क्यों हुई? यहां कांग्रेस ने सारे अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया था और छत्तीसगढ़ उनके लिए आमदनी का जरिया बन गया था।
उन्होंने आगे कहा कि, ये छत्तीसगढ़ की संस्कृति की बात करते हैं। भूपेश बघेल कहते हैं कि, मुठभेड़ फर्जी है। कितने नक्सलियों को पहचानते हैं भूपेश बघेल। इनका दुर्भाग्य है देश विरोधियों के साथ खड़े रहना। हम किसानों को एकमुश्त पैसा दे रहे हैं और भूपेश बघेल 4 किस्तों में रुला रुलाकर देते थे। हमने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में 1 हजार डाला है। कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में जो गोबर खरीदती थी उसे उपलब्धि मानकर गई है। उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश के गोठनो में घोटाला हुआ है। प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के लोग नासमझ समझती हैं। यहां के लोग बहुत समझदार हैं, सीधे सरकार ही बदल देते हैं।
प्रियंका गांधी आईं थी बालोद
उल्लेखनीय है कि, दूसरे चरण के मतदान के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी आज चुनावी रैली के लिए बालोद जिले के दौरे पर आई थी। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये लोग संविधान को बदलने की साजिश कर रहे हैं। भाजपा की जहां भी सभाएं हो रही है। वहां पर इनके नेता कह रहे हैं कि, 400 सीट दे दो, हम संविधान बदलकर रख देंगे।
भाजपा आपके हक को कमजोर करना चाहती है
प्रियंका गांधी ने सभा के दौरान जनता को यकीन दिलाते हुए कहा कि, संविधान बदलकर ये सभी आपके हक को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। अक्सर आपने इनकी जुबान से सुना होगा कि हम संविधान नहीं बदलेंगे, लेकिन इस बारे में आपका क्या सोचना है, क्या मोदी जी की परमिशन के बगैर ये लोग इतनी बड़ी बात बोल सकते हैं। साथ ही कहा कि, जिस संविधान ने आपको वोट देने का अधिकार दिया है। दलितों को आगे बढ़ाने, रिजर्वेशन रखने जैसी सुविधा मिली है। लेकिन अगर यह सब खत्म हो जाएगा तो आपके पास ये लोग कुछ नहीं छोड़ेंगे।
लोगों को परेशान करने का काम किया जा रहा है
पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, सिर्फ और सिर्फ दिखावे की सियासत कर रही है। इसके लिए लोगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके लिए परेशानियां खड़ी की जा रही है। भाजपा आपके सामने बड़े-बड़े वादे करती हुई नजर आती है। लेकिन आदिवासियों को बचाने की बात कभी नहीं की जाती है। बेरोजगारी और महंगाई पर बात नहीं की जाती है। देश में सिर्फ नफरत और दिखावे की राजनीति चल रही है। जनता को क्या चाहिए, उनकी का जरूरते हैं, इस पर केंद्र सरकार का ध्यान नहीं है।
