A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संविधान गौरव अभियान के छत्तीसगढ़ प्रभारी गुरुप्रकाश पासवान ने कहा है कि, संविधान को लेकर देश में एक तरफ श्रद्धा और संवेदनशीलता है तो दूसरी तरफ नकारात्मकता है। भाजपा के लिए संविधान सत्ता का साधन नहीं है, वह हमारी आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। श्री पासवान ने कहा कि संविधान, आरक्षण, सामाजिक न्याय और डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर हम सबकी वैचारिक प्रतिबद्धता और आस्था का विषय है, यह किसी एक परिवार, एक व्यक्ति की ठेकेदारी नहीं हो सकती।
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पासवान ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर संविधान को लेकर मनगढ़ंत कहानियाँ गढ़ने के लिए तीखी हमला बोला। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर के प्रति कांग्रेस के दुर्व्यवहार की जिम्मेदारी किसकी है? डॉ. अम्बेडकर संविधान समिति के अध्यक्ष थे। सन् 1956 में उनके देहांत के चार दशक बाद तक उन्हें भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया? चार दशक बाद केंद्र में भाजपानीत गैर कांग्रेसी सरकार ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. अम्बेडकर को जीवित रहते सदन में नहीं आने देने के लिए तत्कालीन कांग्रेस नेताओं ने तमाम जतन किए, 1952 के प्रथम आम चुनाव में तो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें लोकसभा में आने से रोकने का पूरा प्रयास किया और उनके खिलाफ चुनाव प्रचार तक किया। श्री पासवान ने कहा कि संविधान, सामाजिक न्याय, आरक्षण और डॉ. अम्बेडकर को लेकर हमारी प्रतिबद्धता के लिए हमें किसी से कोई प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है।
कांग्रेस ने संविधान का कभी सम्मान नहीं किया
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पासवान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में संविधान को लेकर नैसर्गिक संवेदनशीलता हमेशा रही है। सन् 2010 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए श्री मोदी ने संविधान की गौरवशाली यात्रा का आयोजन किया था। पंचतीर्थ की परिकल्पना करते हुए डॉ. अम्बेडकर की जन्मभूमि, शिक्षाभूमि, दीक्षाभूमि, कर्मभूमि और परिनिर्वाण स्थल को तीर्थस्थल का दर्जा देने के श्री मोदी के कार्यों का जिक्र करते हुए श्री पासवान ने कांग्रेस से सवाल किया कि जब उनको मौका मिला तो उन्होंने संविधान निर्माता और संविधान का कितना सम्मान किया? श्री मोदी की सरकार ने 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। आदिवासी समाज की बेटी को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुँचने का मौका मिला तो वह भाजपा के शासनकाल में मिला। आज देशभर में अजा, जजा, और पिछड़ा वर्ग की बातें कर रहे राहुल गांधी बताएँ कि उनकी कांग्रेस सरकारों में अजा-जजा और पिछड़ा वर्ग के कितने मुख्यमंत्री है? भाजपा ने तो संसद, विधानमंडलों, सरकारों और संगठन में इन वर्गों की प्रतिष्ठा सुनिश्चित की है।
कांग्रेस के फेक नैरेटिव और फैलाए जा रहे भ्रम को हम तोड़ेंगे
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पासवान ने विश्वास व्यक्त किया कि, संविधान गौरव अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पुण्यधरा पर संविधान के प्रति नव जागृति, संवेदनशीलता, संवाद और चर्चा का वातावरण बनेगा और कांग्रेस के फेक नैरेटिव और फैलाए जा रहे भ्रम को हम तोड़ेंगे। अभियान के सुचारू संचालन के लिए गठित छत्तीसगढ़ की अभियान समिति के सभी पदाधिकारी-सदस्य संविधान के प्रति गौरव, आस्था, विश्वास व सम्मान के चिरकाल तक बनाए रखने का कार्य करेंगे।
ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर संविधान गौरव अभियान के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय व भाजपा नेत्री डॉ. किरण बघेल की उपस्थिति रही।
