बिलासपुर पुलिस के 130 कर्मचारियों के ट्रांसफर हुए हैं। तबादला सूची में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के भी नाम शामिल हैं। 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने आदेश जारी कर उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत कुल 130 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए हैं।

जारी सूची के अनुसार सिविल लाइन, सरकंडा, सिटी कोतवाली, तोरवा, सकरी, रतनपुर, चकरभाठा, कोनी, हिर्री, तखतपुर और पचपेड़ी सहित कई थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें से कई पुलिसकर्मियों को अन्य थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ को आरक्षित केंद्र और अलग-अलग इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के मुताबिक सिविल लाइन, सरकंडा और सिटी कोतवाली जैसे प्रमुख और व्यस्त थानों से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को अन्य स्थानों पर भेजा गया है।

.