पंकज गुप्ते- बिलासपुर। शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शनिवार को हाईकोर्ट ने सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। जमानत मिलने के बाद भी 45 दिन तक सौम्या को पड़ेगा जेल में रहना पड़ेगा। एसीबी/ ईओडब्ल्यू मामले में रायपुर के विशेष न्यायालय में चार्जशीट होगा पेश।
हाईकोर्ट जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा के सिंगल बेंच ने सौम्या, ईडी और एसीबी/ ईओडब्ल्यू सभी की दलीलों और तर्कों को सुनने के बाद मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज मामले में हाईकोर्ट से फैसला आया है, जिसमें हाईकोर्ट ने सौम्या चौरसिया को ईडी के मामले में हाईकोर्ट के फैसले से तत्काल रिहाई की मंजूरी है। एसीबी/ ईओडब्ल्यू के प्रकरण पर सौम्या की रिहाई विशेष न्यायालय रायपुर में चार्जशीट प्रस्तुत करने के बाद ही होगी। इससे माना जा सकता है कि सौम्या को अभी फिलहाल कुछ दिन और जेल में ही रहना पड़ेगा।
शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। जमानत मिलने के बाद भी 45 दिन तक सौम्या को पड़ेगा जेल में रहना पड़ेगा। pic.twitter.com/ljpDSGruTz
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 28, 2026
दो महीने पहले हुई थी गिरफ्तारी
उल्लेखनीय है कि, दो महीने पहले ED ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। सौम्या चौरसिया को पूछताछ के लिए रायपुर बुलाया गया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई थी। जिसके बाद स्पेशल कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। तब से वे जेल में बंद थी।
30 मई 2025 को कोयला घोटाले में मिली थी जमानत
30 मई 2025 को कोल लेवी घोटाला और DMF घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया समेत 6 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद आरोपी रायपुर के सेंट्रल जेल से रिहा हो गए, जिसमें निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई भी शामिल थे।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की डबल बेंच ने जमानत याचिका पर सुनवाई की थी।
कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में रहने पर लगाई थी पाबंदी
जस्टिस सूर्यकांत ने सभी आरोपियों को गवाहों को प्रभावित करने की आशंका के चलते छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि जिस जगह पर रहेंगे उनका एड्रेस संबंधित थाने को देना होगा। सभी आरोपी लगभग 2 साल से जेल में बंद थे। सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 में गिरफ्तार हुई थी। जानकारी के मुताबिक जमानत पर रिहा होने के बाद सौम्या बेंगलुरु में रह रही थी।








