Logo
सारंगढ़ जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन अपने भाई के बारात में डांस कर रहे थे। जहां अचानक एक कैप्सूल वाहन आ घुसा।

करन साहू- बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। पूरा मामला मंगलवार की रात का है ताराचंद देवांगन अपने छोटे भाई अनिल देवांगन के बारात में अपने परिवार के साथ डांस कर रहे थे इसी दौरान पीछे से भीड़ में ट्रेलर वहां घुस गया हादसे में कई लोग घायल हुए है। 

बता दें कि, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरसीवा क्षेत्र के पेंड्रावन  से कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के भाई अनिल देवांगन की बारात मंगलवार को बिर्रा पहुंची थी इसी दौरान रात करीब 10:00 बजे अपने परिवार के साथ कांग्रेस अध्यक्ष डांस कर रहे थे तभी पीछे से कैप्सूल वाहन क्रमांक CG 22 AG 8590 का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए भीड़ में अपनी कैप्सूल वहां को घुसा दिया और अचानक से बारात में अफरा तफरी मच गई। 

मामले की जांच जारी
हादसे में कई लोगों को चोट आई है, जिसके बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर वाहन चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया वाहन
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने रिपोर्ट में बताया है कि, सोमवार की रात 10.54 बजे अपने भाई अनिल देवांगन की बारात में बिर्रा भाठापारा विवाह घर के पंडाल पर थे। बिर्रा चौक से घिवरा की ओर से केप्सूल ट्रक के चालक ने तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर बारात एवं पंडाल मे घुसा दिया। 

अध्यक्ष ताराचंद देवांगन को नहीं आई चोटें
अध्यक्ष ताराचंद ने बताया कि, उनके रिश्तेदार भुरी बाई देवांगन पति मानिक लाल उम्र 65 वर्ष बिर्रा के दाहिने पैर में चोट लगा और राधिका देवांगन, रेणुका बाई देवांगन, उषा बाई देवांगन को भी चोट लगा है। जिस पर चालक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की, जिसके बाद फिर दर्ज कर लिया गया है। हालांकि इस घटना में जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन को चोटे नहीं आई है।

5379487