छत्तीसगढ़ में बड़ी मुठभेड़ : गंगालूर थाना क्षेत्र में जवानों ने मार गिराए 8 नक्सली, दोनो ओर से फायरिंग जारी

Pahalgam Terror Attack
X
Pahalgam Terror Attack
छत्तीसगढ़ में चल रहे एंटी नक्सल अभियान में सुरक्षाबलों को शनिवार को एक और बड़ी सफलता मिली। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया।

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को एक बड़ी मुठभेड़ हो रही है। बीजापुर के तोड़का इलाके में चल रही मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवनों ने बरामद कर लिए है। बताया जा रहा है कि, अभी भी मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ DRG और STF जवानों के साथ चल रही है। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में तोड़का इलाका पड़ता है जहां यह मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों के पास से कई आटोमेटिक हथियार भी बरामद किए जाने की सूचना है।

तोड़का में आठ नक्सलियों को ढेर करने के बाद जवान सकुशल वापस हो रहे हैं. मारे गए नक्सलियों के शव को लेकर जंगल, पहाड़ के रास्ते जवान पालनार फॉरवर्ड आपरेटिंग बेस पहुंचे। यहां से शवों को बीजापुर ले जाया जायेगा। आपरेशन में शामिल सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि, अभी भी मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ DRG और STF जवानों के साथ चल रही है। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में तोड़का इलाका पड़ता है जहां यह मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों के पास से कई आटोमेटिक हथियार भी बरामद किए जाने की सूचना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story