A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बारे में यहां बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, वे नकारा हो गए हैं। उन्हें जब मौका मिला था तो केवल लूटने का काम किया। छत्तीसगढ़ में अराजकता फैलाई। ऐसा कोई भी वर्ग नहीं रहा जो उनसे प्रताड़ित न हुआ हो। अब राजनांदगांव की जनता उसे बैरंग लौटाएगी।
डिप्टी सीएम श्री साव बुधवार की सुबह राजिम के प्रेमरतन पैलेस में स्थानीय पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उनसे जब पूछा गया कि, महासमुंद से इस बार साहू केंडिडेट नहीं उतारा गया, इसलिए साहू समाज के लोग नाराज हैं। नाराजगी दूर करने क्या प्रयास हो रहा? इस सवाल के जवाब में श्री साव ने कहा कि, पार्टी ने साहू समाज को पर्याप्त महत्व दिया है। नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। पार्टी के सारे लोग जी-जान से काम कर रहे हैं। यहां के भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी भारी बहुमत से विजयश्री हासिल करेंगी। राजिम विधानसभा से अच्छी लीड करेंगे।
जनता जानती है, विकास केवल भाजपा करती है
श्री साव ने कहा कि सभी को मालूम है कि, विकास केवल भाजपा ही करती है। इसलिए पूरे छत्तीसगढ़ में जनता का रुझान भारतीय जनता पार्टी के प्रति है। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। श्री साव ने बहुत ही विश्वास के साथ कहा कि, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेंगे। राहुल गांधी के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा कि उन्होने न्याय यात्रा निकाली जो फ्लाप हो गई। वे जहां-जहां दौरा करते हैं कांग्रेस का बंटाधार हो जाता है। राजस्थान गये तो वहां से उनकी सत्ता चली गई। छत्तीसगढ़ में भी यही हुआ।
दुर्ग से महासमुंद भेजे गए ताम्रध्वज
कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के बारे में पूछने पर कहा कि कांग्रेस के पास न नीति है न नीयत। महासमुंद से कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिला तो इसलिए दुर्ग से यहां लाया गया। प्रेस कांफ्रेस में राजिम विधायक रोहित साहू, जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र सोनकर, महेश यादव, डॉ रामकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, किशोर साहू, टंकू सोनकर, भाजयुमो नेता अभिषेक सोनकर, खुशी साहू, मधु नत्थानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
