सूरज सिन्हा- बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के परिवहन में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। खरीदी केंद्र से संग्रहण केंद्र तक ले जाते समय रास्ते में धान की चोरी की जा रही थी। समिति पदाधिकारियों की सतर्कता से इस पूरे खेल का खुलासा हुआ, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मोहगांव खरीदी केंद्र से धान को संग्रहण केंद्र लेंजवारा ले जाया जा रहा था। समिति को लगातार परिवहन किए गए धान में कमी की शिकायत मिल रही थी, जिससे ट्रांसपोर्टर पर संदेह गहराता जा रहा था। बार-बार धान की कमी पाए जाने पर समिति अध्यक्ष और प्रबंधक ने खुद निगरानी करने का निर्णय लिया। उन्होंने ट्रक का पीछा किया तो हैरान करने वाला मामला सामने आया।
बेमेतरा जिले में धान खरीदी केंद्र से संग्रहण केंद्र तक परिवहन के दौरान मोहगांव से लेंजवारा आ रहे ट्रकों ने बीच रास्ते परपोड़ा में 6 कट्टा धान उतार दिया। @BemetaraDist #Chhattisgarh #Paddyprocedurement pic.twitter.com/DF2WkpfNrc
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 14, 2026
कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
बताया जा रहा है कि, मोहगांव से लेंजवारा जा रहे दो ट्रकों ने बीच रास्ते परपोड़ा में 6 कट्टा धान उतार दिया। समिति ने मौके पर पहुंचकर पकड़ा और इसकी जानकारी प्रशासन को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने जांच के निर्देश जारी किए।










