सरगुजा के राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में तेज रफ़्तार कर ने तीन महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 

आशीष कुमार- बतौली। छत्तीसगढ़ के सरगुजा के राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में तेज रफ़्तार कर ने तीन महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस दुर्घटना से गुस्साई भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बिलासपुर सड़क को जाम कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को जोगी बांध निवासी तीन महिलाएं रामबाई पति जूठन उम्र 50 वर्ष, मुन्नी बाई पति स्वर्गीय धन साय, श्यामपति पति तिल साय उम्र 40 वर्ष की स्कॉर्पियो से कुचलने पर मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे भित्तिकला में हाहाकार मच गया. देखते ही देखते ग्रामीण हादसे में मृत महिलाओं को देख कर चीख- पुकार करने लगे। 

दुर्घटनाग्रस्त वाहन 

स्थानीय लोगों ने वाहन चालक की पिटाई 
वाहन शराब के नशे में धुत था और कुचलने के बाद स्कॉर्पियो को लेकर भाग रहा था। लेकिन वह सामने से आ रहे ट्रेलर से भीड़ गया। गुस्साई भीड़ ने चालक वाहन चालक की जमकर पिटाई की और राष्टीय राजमार्ग 130 को जाम कर दिया। वहीं पुलिस भीड़ को समझाने की कोशिश कर रही है।