A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा के बाद गिरफ्तारियों का दौर जारी है। मंगलवार पुलिस ने भीम क्रांतिवीर छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष गोपी बंदे और भीम क्रांतिवीर उपाध्यक्ष संदीप कोसले को गिरफ्तार किया है। अब तक 158 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
इन दोनों आरोपियों पर आंदोलन की तैयारी, रूपरेखा बनाने, आंदोलन के लिए अनुमति और आयोजक समिति के अहम सदस्यों के रूप में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान वीडियो, सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर की। वहीं, अब तक के इस मामले में 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
10 जून को आगजनी और हिंसा में थे शामिल
उल्लेखनीय है कि, 10 जून को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पुलिस बल पर पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय में खडी वाहनों में आग लगा दी थी। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान बलवा तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बना कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दी जा रही है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए उनकी तलाश की जा रही है।
न्यायालय ने दोनों को भेजा जेल
इसी क्रम में पुलिस आयोजक समिति के सदस्य के रूप में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता के आधार पर लिया। जिसके तहत पुलिस द्वारा आज 9 जुलाई को गोपी बंदे और संदीप कोसले को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी गोपी बंदे भीम क्रांतिवीर का छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ प्रदेश अध्यक्ष है। साथ ही संदीप कोसले भीम क्रांतिवीर का उपाध्यक्ष है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा गया। प्रकरण में 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
