कुश अग्रवाल-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेठी घाट में सोमवार सुबह एक लापरवाही के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नहाने के लिए नदी किनारे खड़ी की गई एक कार अचानक ढलान से लुढ़ककर सीधे नदी में जा गिरी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि, घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, टेमरी गांव निवासी 30 वर्षीय नंदलाल वर्मा सोमवार की सुबह अपनी कार लेकर अमेठी घाट पहुंचे थे। उन्होंने कार को नदी किनारे खड़ा कर नहाने के लिए नदी में चले गए। बताया जा रहा है कि वाहन को न्यूट्रल गियर में रखा गया था और हैंडब्रेक ठीक से नहीं लगाया गया था। घाट पर ढलान अधिक होने के कारण कुछ ही देर में कार धीरे-धीरे सरकते हुए नीचे की ओर लुढ़क गई और सीधे नदी में जा गिरी।
बाल-बाल बची जान
घटना के समय युवक नदी के उस हिस्से में नहा रहा था जहां पानी अपेक्षाकृत कम था। इसी वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यदि कार के गिरने के दौरान कोई व्यक्ति आसपास होता, तो गंभीर हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें: तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग : दूर- दूर से दिखाई दे रही आग की लपटें, बुझाने में जुटा दमकल विभाग
यह भी पढ़ें: पति- पत्नी ने की आत्महत्या : वाट्सएप स्टेटस लगाकर दी जान, बेटे की मौत के बाद से थे तनावग्रस्त
यह भी पढ़ें: तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान की पहल : सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला- पुरुषों को किया गया सम्मानित
यह भी पढ़ें: साहू-साव-ओपी और बघेल असम गए : पार्टी ने इन नेताओं को विधानसभा चुनाव में सौंपी है बड़ी जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें: उत्तराधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पहली पत्नी के रहते चूड़ी पहनाकर दूसरी को कानूनी मान्यता नहीं
निकालने में करनी पड़ी मशक्कत
कार के नदी में गिरते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर गिधपुरी पुलिस की टीम पहुंची और कार को बाहर नहीं निकाला गया।
