आत्मानंद स्कूल में मिली लाश : ई रिक्शा चालक बाथरूम में पड़ा मिला, परिवार से अलग रहता था मृतक

Pratapgarh School administration denied board exam admit card student committed suicide
X
स्कूल प्रशासन ने एडमिट कार्ड देने से किया इनकार, तो छात्र ने आत्महत्या कर ली।
बिलासपुर जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, मृतक ई रिक्शा चालक है। रोज की तरह वह देर रात ई रिक्शा चलाने निकला था, जिसके बाद वह लौटा ही नहीं। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह स्कूल के सफाई कर्मी सफाई के लिए बाथरूम गए। वहां पर लाश देखकर उन्होंने स्कूल प्रबंधन और पुलिस को इसकी सूचना दी। आसपास के लोगों ने शिनाख्ती कर बताया कि, लाश ई रिक्शा चालक सत्यनारायण यादव की है।

परिवार से दूर किराए के कमरे में रहता था मृतक

बताया जा रहा है कि, सत्यनारायण यादव (36) ई रिक्शा चलाता था। वह अपने परिजनों से अलग होकर लिंगियाडीह राजकिशोर नगर में रह रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि, सोमवार रात वह ई रिक्शा लेकर निकलते देखा था। फिर वह रात भर घर नहीं लौटा और सुबह उसकी लाश मिली है।

इसे भी पढ़ें : सरगुजा में छात्रा के साथ गैंगरेप : मुख्य आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान, जंगल में फंदे पर लटकी मिली कांता की लाश

ई रिक्शा स्कूल परिसर में ही खड़ी मिली

पुलिस ने बताया कि, पत्थर से सिर कुचलकर सत्यनारायण की हत्या की गई है। उसकी ई रिक्शा आत्मानंद स्कूल परिसर में खड़ी मिली। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story