Logo
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार में मनमुटाव की अफवाहें तेज हो गई थीं। अब हेमा मालिनी ने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए साफ कहा है कि परिवार में कोई दरार नहीं है।

Dharmendra Family: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा है। जहां एक ओर फैंस उनकी याद में शो में हैं, दूसरी ओर खबरें सामने आईं की धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके दोनों परिवारों में मनमुटाव गहरा गया है। अब इन अटकलों पर धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी व सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने साफ शब्दों में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार में किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं है और सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।

परिवार में दरार की खबरों पर बोलीं हेमा

धर्मेंद्र के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके दोनों परिवार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी थीं। खासकर उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और बेटे सनीव बॉबी देओल के साथ रिश्तों को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। खबरें आईं कि धर्मेंद्र के निधन के बाद ईशा और अहाना के रिश्ते सनी-बॉबी के साथ बगड़ गए। 

इस पर हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में हेमा ने कहा- “पापा हैं ना, पापा के लिए सब करेंगे। चाहे ये बच्चे हों (ईशा, अहाना) या वो बच्चे (सनी, बॉबी)। सभी धर्मजी से बेहद प्यार करते थे और एक-दूसरे से भी स्नेह रखते हैं। परिवार में किसी तरह की कोई नकारात्मकता नहीं है।”

Dharmendra and Hema Malini
Dharmendra and Hema Malini

अभी भी गहरा है दुख

हेमा मालिनी ने यह भी बताया कि धर्मेंद्र की कमी को स्वीकार कर पाना आसान नहीं है। उन्होंने बताया कि घर में काम करने वाले लोग भी आज तक उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। उन्होंने कहा- “लोग आते हैं और कहते हैं- ‘साहब की याद आ रही है, मैं उन्हें चाय देता था।’ आप सोच सकते हैं कि हम उन्हें कितना मिस कर रहे हैं।”

BAFTA में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

हाल ही में लंदन में आयोजित 79वें BAFTA अवॉर्ड्स के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। इस साल वह इकलौते भारतीय अभिनेता थे, जिन्हें इस सम्मान में शामिल किया गया। हेमा मालिनी ने इस पल को बेहद भावुक और गर्व भरा बताया।

24 नवंबर 2025 को मुंबई में परिवार के बीच धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली। ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर इस अभिनेता ने दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया और अपने पीछे एक मजबूत पारिवारिक विरासत छोड़ गए।

5379487