Logo
स्क्रीन राइटर सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत को लेकर फैंस चिंतित हैं, इसी बीच आमिर खान ने उनकी हेल्थ अपडेट साझा की है। जानिए अब कैसी है सलीम खान की सेहत।

Salim Khan health: दिग्गज स्क्रीन राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर फैंस लगातार चिंतित हैं। 17 फरवरी को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी ब्रेन हेम्रेज के बाद सर्जरी की गई। इसी बीच आमिर खान ने हाल ही में सलीम खान की तबीयत के बारे में जानकारी दी और बताया कि वह खुद उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

आमिर ने दी हेल्थ अपडेट

एक इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा, "मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। जब मैं गया तो वह ICU में थे, इसलिए मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाया, लेकिन मैं उनके परिवार के साथ बैठा था।"

ये भी पढ़ें- Vijay Rashmika Wedding: शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका, उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रचाई शादी  

उन्होंने आगे बताया कि परिवार की ओर से मिल रही जानकारी के अनुसार सलीम खान की हालत में सुधार हो रहा है। आमिर ने कहा, "अलवीरा (सलमान खान की बहन) मुझे रोज बता रही हैं कि उनकी सेहत में हर दिन सुधार हो रहा है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द घर लौटें और पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।"

ICU में सलीम खान, परिवार अस्पताल में मौजूद

सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबर मिलते ही पूरा खान परिवार अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने मीडिया को बताया था कि जांच के बाद एक छोटा-सा मेडिकल प्रोसीजर किया गया, जो सफल रहा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें ICU में निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उम्र को देखते हुए विशेष सावधानी बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें- Fact Check: 63वें जन्मदिन पर संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? परिवार ने बयान में बताई सच्चाई

सेलेब्स ने लिया हालचाल

सलीम खान की तबीयत की खबर सामने आते ही कई फिल्मी सितारे उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। शाहरुख खान, रणवीर सिंह और जावेद अख्तर समेत कई हस्तियों ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना। फैंस भी सोशल मीडिया पर उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif: मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का बदल गया हुलिया! पहली बार पब्लिक के सामने आई; देखें Viral Video

सलीम खान का फिल्मी सफर

सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे अभिनय किरदारों से की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें स्क्रीन राइटिंग के क्षेत्र में मिली। जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ने 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं। ‘दीवार’, ‘डॉन’ और ‘शोले’ जैसी फिल्मों ने हिंदी सिनेमा की कहानी कहने का अंदाज ही बदल दिया।

बाद में अलग होने के बाद भी सलीम खान ने ‘अंगारे’, ‘नाम’ और ‘कब्जा’ जैसी फिल्मों से अपनी लेखनी का जादू बरकरार रखा।

5379487