Logo
स्मृति मंधाना संग शादी टूटने के विवाद के बीच पलाश मुच्छल लगातार चर्चाएं में बने हैं। इसी बीच अभिनेत्री डेज़ी शाह ने उनका सपोर्ट करते हुए उन्हें “बहुत अच्छा इंसान” बताया है।

Palash Muchhal: संगीतकार से निर्देशक बने पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते साल क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के साथ उनकी शादी ऐन मौके पर टूटने की खबर ने देशभर में चर्चा बटोरी थी। उनपर चीटिंग के आरोप भी लगे। अब इस विवाद के बीच अभिनेत्री डेज़ी शाह (Daisy Shah) ने पलाश का सोपर्ट किया है।

डेज़ी ने पलाश को लेकर दिया बड़ा बयान

हाल ही में फिल्मीज्ञान से बातचीत में डेज़ी शाह ने पलाश और उनके परिवार के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान कई साल पुरानी है और यह कनेक्शन पलाश की बहन, सिंगर पलक मुच्छ के जरिए बना पलक ने डेज़ी की सलमान खान की डेब्यू फिल्म जय हो में गाना गाया था। डेज़ी ने कहा कि वह अक्सर पालक के घर बर्थडे पार्टी और गणपति पूजा जैसे कार्यक्रमों में जाती रही हैं, वहीं उनकी मुलाकात पलाश से हुई।

ये भी पढ़ें- Akshara Singh: पवन सिंह पर फूटा अक्षरा का गुस्सा; कहा - वो 10 जगह मुंह मार…उसके कैरेक्टर के बारे में सब जानते हैं!

डेज़ी ने कहा, “पलाश बहुत अच्छे इंसान हैं। मैं उनसे कुछ बार मिल चुकी हूं। उनके परिवार से भी मिली हूं, वे बहुत ही सादगीपूर्ण और डाउन टू अर्थ लोग हैं। वे भगवान में विश्वास रखते हैं और मुझे लगता है कि यह उनकी सकारात्मक सोच की बड़ी वजह है।”

palash muchhal and smriti mandhana
palash muchhal and smriti mandhana

स्मृति से टूटी शादी, पलाश पर लगे आरोप

दरअसल, 25 नवंबर 2025 को पलाश और स्मृति की सांगली शादी होने वाली थी, जो समारोह से ठीक एक दिन पहले रद्द कर दी गई थी। शुरुआती जानकारी में कारण स्मृति के पिता की तबीयत खराब होना बताया गया था। हालांकि बाद में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शादी रद्द होने के पीछे चीटिंग के आरोप थे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि विवाह अब नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- 10 दिन से ICU में सलीम खान: आमिर खान ने सलमान के पिता के लिए की दुआ, बोले- 'वो बस जल्द ठीक होकर आ जाएं'

शादी रद्द होने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई गईं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि पलाश को सांगली में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें मुंबई लाया गया।

काम पर लौटे पलाश, नई फिल्म का ऐलान

विवादों के बीच पलाश मुच्छल ने अपने पेशेवर काम पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। वह जल्द ही एक फीचर फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं, जिसमें श्रेयस तलपड़े और डेज़ी शाह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

5379487