A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हत्या का मामला सामने आया है। जहां शराबी पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला पीजी कॉलेज के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम सफीरा तिग्गा है। बताया जा रहा है कि, उनका पति ने शराब पीने का आदी है। वह इसी आदात के कारण पति ने शराब पीने के लिए पत्नी से रुपए मांगें और नहीं देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि, गुस्साए पति ने पत्नी को डंडे से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति
कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का मामला सामने आया था। जहां पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिर उसके शव को घर पर बने पटउहा पर लटका दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया। मामला धमधा थाना क्षेत्र का है।
कई बार दोनों के बीच हुआ था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम किशुन साहू है। वह किसान हैं। वह ग्राम देवरी का निवासी है। उसकी शादी कविता साहू से 16 साल पहले हुई थी। किशुन साहू और कविता के 4 बच्चे हैं। शादी के बाद से उसकी पत्नी और उसका किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कई बार नाराज होकर वह अपने मायके चली जाती थी। शुक्रवार को भी किशुन और कविता के बीच किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि, किशुन ने जानवर को बांधने वाली रस्सी से उसका गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उसके शव को घर पर बने पटउहा पर लटका दिया।
आरोपी ने खुद को किया सरेंडर
किशुन थाने पहुंचकर कहा कि, मैने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। उसकी यह बात सूनकर पुलिस चौक गए और तुंरन्त हिरासत में लेकर उनके घर पहुंचे। जहां देख कि, उनके घर में बने पटउहा में उसकी पत्नी लाश लटका रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
