A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
देवराज दीपक-सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले मे बैंक कर्मियों कि मनमानी चरम पर है। बरमकेला ब्लॉक में अपैक्स बैंक कर्मियों कि, मनमानी किस तरह से है आप तस्वीर देख कर अंदाजा लगा सकते हैं। ब्रांच मे किसानों की भीड़ लगी हुई है। लेकिन बैंक में किसानों के लिए बैठने तक की जगह नहीं किसान भीड़ से परेशान हैं तो वहां बैंक कर्मी मजे से अख़बार पढ़ते नजर आ रहे हैं।
देखिए इस तरह की चल रही मनमानी से किसान बेहद दुखी हैं। किसान खुद के पैसे आहरण करते आते हैं और ठोकरे भी खाते हैं। बताया जा रहा है कि, एक ही ब्रांच होने के कारण किसानो को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आए दिन किसान बैंक कार्य लेन देन के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं। लेकिन इनकी व्यवस्था और इनकी परेशानी को सुनने कोई जिम्मेदार आगे नहीं आते हैं।
किसान क्या कह रहे हैं....
अपैक्स बैंक मे आए हुए किसान साधुराम दुवान पंचधार निवासी ने बताया कि, अपैक्स बैंक मे अभी काफ़ी भीड़भाड़ है जिससे हमे काफ़ी परेशानी हो रही है। बैंक कर्मियों की मनमानी से भी हम परेशान हैं। दिन भर रुकने के बाद भी बैरंग लौटना पड़ता है। जिससे हमारे किसानों की परेशानी जल्द ही दूर करने हेतु कोई जिम्मेदार आगे आये।
छुट्टी पर हैं अपैक्स बैंक शाखा प्रबंधक
इस पूरे मामले को लेकर बीआर वागमारे अपैक्स बैंक शाखा प्रबंधक बरमकेला ने कहा कि, अभी मैं अभी छुट्टी पर हूं। मैं कर्मचारियों से पता करके बताता हूं। आखिर क्या मामला है। क्या शिकायत है और इसे फिर देखते हैं।
