नक्सल विरोधी अभियान : 3 महिला नक्सलियों सहित 4 का आत्मसमर्पण, इन पर था 20 लाख का ईनाम

Dantewada Naxalites
X
3 महिला नक्सली सहित 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
दंतेवाड़ा जिले में 3 महिला नक्सलियों सहित 4 ने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी नक्सलियों के ऊपर 20 लाख का ईमान घोषित था।

पंकज सिंह भदौरिया - दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। जिससे प्रभावित होकर 3 महिला नक्सलियों सहित 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर 20 लाख का ईमान घोषित था। समर्पित नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे।

दरअसल, आत्मसमर्पित नक्सलियों के बारे में पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि, रिजनल कंपनी नम्बर 02 का सदस्य हुंगा तामो उर्फ तामोसुर्या और उसकी पत्नी आयती ताती ने आत्मसमर्पण किया है। दोनों पति - पत्नी पर 8 - 8 लाख रुपए का ईमान घोषित था। उत्तर सब जोनल ब्यूरो सदस्या/राजनीतिक टीम सदस्य देवे उर्फ विज्जे पर 3 लाख रुपए का ईमान घोषित था। पूवर्ती आरपीसी KAMS क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन की अध्यक्ष पर 1 लाख रुपए का ईमान घोषित था। समर्पित नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे। इन सभी ने दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमपर्ण किया है।

इसे भी पढ़ें... नक्सली मांद में सड़कों के जाल के लिए छत्तीसगढ़ को मिले 200 करोड़

8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

इधर, शनिवार को बीजापुर में 8 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 8 लाख रुपए का ईनामी पीपीसीएम प्लाटून नंबर 12 का कमांडर, 2 लाख की ईनामी प्लाटून नंबर 2 की पार्टी सदस्या, 1 लाख के ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष कुल 11 लाख के 3 ईनामी नक्सलियों सहित कुल 8 माओवादियों शामिल है।इन नक्सलियों ने माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा, माओवादियों के जीवन शैली और विचारधारा से क्षुब्ध होकर यह रास्ता चुना है। वहीं शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। आपको बता दें कि वर्ष 2024 में अब तक 178 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। वहीं विभिन्न नक्सल घटनाओं में शामिल 378 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story