संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े अस्पताल जैसी सुरक्षित जगह भी बदमाशों के हमले से अछूती नहीं रही। शहर के मासूम हॉस्पिटल परिसर में घुसकर कुछ हमलावरों ने एक पिकअप चालक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।
जान बचाने के लिए चालक घुसा हॉस्पिटल में
मिली जानकारी के अनुसार, साइड को लेकर हुए विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि, बदमाशों ने पिकअप चालक का पीछा करना शुरू कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए चालक सीधे मासूम हॉस्पिटल के अंदर जा घुसा, लेकिन हमलावर भी डंडे लेकर उसके पीछे-पीछे अस्पताल में दाखिल हो गए और वहीं उस पर हमला कर दिया।
अंबिकापुर के मासूम हॉस्पिटल में बदमाशों ने पिकअप चालक पर अस्पताल के अंदर घुसकर हमला किया। साइड विवाद के बाद हुई घटना से मरीजों और स्टाफ में दहशत फैल गई। @SurgujaDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/SyDWL2fTPv
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 13, 2026
अस्पताल में मची अफरा-तफरी
अचानक हुए इस हमले से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद मरीज, उनके परिजन और अस्पताल स्टाफ घबरा गए। कुछ समय के लिए अस्पताल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
कोलकाता का रहने वाला है पिकअप चालक
बताया जा रहा है कि, घायल पिकअप चालक कोलकाता का रहने वाला है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









