ऑडियो डिवाइस मार्केट में Tozo ने अपने नए Open X2 Pro ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं, जो कई एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं। ये ईयरबड्स खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किए गए हैं जो कंफर्ट, स्मार्ट फीचर्स और हाई-क्वालिटी साउंड का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं।
Tozo Open X2 Pro में स्मार्ट टचस्क्रीन चार्जिंग केस, ओपन-ईयर डिजाइन और AI ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बाकी ईयरबड्स से अलग बनाते हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर इन्हें 36 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Tozo Open X2 Pro के स्पेसिफिकेशन
Open X2 Pro ईयरबड्स में 15.4mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो बैलेंस्ड साउंड के साथ डीप बास, क्लियर मिड्स और क्रिस्प हाई्स प्रदान करते हैं। ये LDAC हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो डिकोडिंग को सपोर्ट करते हैं, जिसकी ट्रांसमिशन स्पीड 990 kbps तक जाती है। साथ ही, ये Hi-Res Audio Wireless सर्टिफाइड हैं, जिससे कम्पैटिबल डिवाइसेज़ पर हाई-क्वालिटी ऑडियो मिलता है।
इनमें 360-डिग्री हेड ट्रैकिंग के साथ डायनेमिक स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट मिलता है, जो एक इमर्सिव एक्सपीरियंस देता है। साथ ही Origx Pro ट्यूनिंग, Bass+ टेक्नोलॉजी और कस्टमाइजेबल EQ सेटिंग्स भी मिलती हैं।
ये भी पढ़े-ः Lenovo Bellator 7000 2026: नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, पावरफुल GPU, 16GB RAM के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
अल्ट्रा-HD टचस्क्रीन और AI वॉयस नोट फीचर
चार्जिंग केस में 1.75-इंच का अल्ट्रा-HD टचस्क्रीन दिया गया है, जिससे आप वॉल्यूम कंट्रोल, मोड चेंज, EQ मैनेजमेंट और ईयरबड्स लोकेशन जैसी सेटिंग्स को सीधे कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें AI फीचर्स जैसे रियल-टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन, वॉयस असिस्टेंट और AI वॉयस नोट भी शामिल हैं।
Tozo ने कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए ड्यूल-एक्सिस एडजस्टेबल डिजाइन दिया है, जिससे ईयरबड्स को हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल दोनों तरह से एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें लिक्विड सिलिकॉन मटेरियल और मेमोरी अलॉय वायर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह कानों में सुरक्षित और आरामदायक फिट देता है। ओपन-ईयर डिजाइन की वजह से यूजर्स बाहर की आवाज़ भी सुन सकते हैं, जो आउटडोर एक्टिविटीज़ के दौरान फायदेमंद है।
कनेक्टिविटी और बैटरी लाइफ
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.0 दिया गया है, जो स्टेबल कनेक्शन, ड्यूल-डिवाइस पेयरिंग और 60ms लो-लेटेंसी मोड सपोर्ट करता है। इसमें जेस्चर कंट्रोल भी मिलता है, जिससे आप सिर हिलाकर कॉल रिसीव या रिजेक्ट कर सकते हैं। बैटरी की बात करें तो ये ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 9 घंटे तक चल सकते हैं और चार्जिंग केस के साथ कुल 36 घंटे तक बैटरी लाइफ देते हैं। इनमें फास्ट चार्जिंग और AI ENC के साथ क्वाड माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो नॉइज़ी माहौल में भी क्लियर कॉलिंग सुनिश्चित करते हैं।
ये भी पढ़े-ः Rollme G9 Smartwatch: 15 दिन तक चलने वाली घड़ी लॉन्च, स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेंगे एडवांस्ड नेविगेशन फीचर्स
Open X2 Pro में IPX7 वॉटर रेसिस्टेंस भी दिया गया है, जिससे ये वर्कआउट और आउटडोर इस्तेमाल के लिए उपयुक्त हैं। ये ईयरबड्स पर्पल और ब्लू-पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
कीमत और उपलब्धता
Tozo ने अपने Open X2 Pro ओपन-ईयर ईयरबड्स को आधिकारिक तौर पर चीन के बाजार में लॉन्च किया गया है। ये ईयरबड्स फिलहाल JD.com पर 1,299 युआन (लगभग $190) की कीमत में उपलब्ध हैं।









