संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कृषि विभाग ने महामाया कोल्ड स्टोर में कृषि विभाग ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में धान का बीज जब्त किया है। व्यापारी एक्सपायरी धान, मक्का, सरसो बीज के बीज का भंडारण किया गया था। लेकिन उसके पहले ही कृषि विभाग ने रेड मारकर जब्त कर लिया।
छापेमारी में कई नामी कंपनियो के बीज मिले जो एक्सपायरी हो चुके हैं। व्यापारी बीज के पैकेट से एक्सपायरी की तारीख मिटाकर किसानों को बेचने की तैयारी में था। किसानों को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत कृषि विभाग कर दी। शिकायत मिलने के बाद क़ृषि विभाग के इंस्पेक्टर सोहन लाल भगत ने रेड मारकर जब्त कर लिया।
रायपुर में हुए अवैध घरेलू गैस सिलेंडर हुए थे जब्त
उल्लेखनीय है कि, रायपुर में खाद्य विभाग ने मंगलवार को होटल और ढाबों पर छापेमारी कार्रवाई की थी। इस दौरान टीम ने 55 अवैध सिलेंडर और 17 हजार लीटर से ज्यादा ज्वलनशील तेल जब्त किए थे। होटलों में अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था।