A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
गणेश मिश्रा/बीजापुर- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें जानकारी दी गई है कि, 30 मार्च को बीजापुर बंद रखा जाए। दरअसल, नक्सली नेता ने जनवरी से लेकर अब तक 15 आदिवासियों की हत्या का आरोप पुलिस पर लगाया है। साथ ही भाजपा सरकार पर फर्जी मुठभेड़, अत्याचार और आदिवासियों को जल जंगल जमीन से बेदखल करने का आरोप भी लगाया गया है।
फर्जी मुठभेड़ को लेकर क्या कहा
फर्जी मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने 30 मार्च को बीजापुर जिला बंद करने की चेतावनी दी है। नक्सली नेता ने कहा कि, बन्द के दौरान एंबुलेंस-अस्पताल और परीक्षा दे रहे छात्रों को छूट दे दी जाएगी। लेकिन आने-जाने वालों और व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि, दुकानें खुली तो उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
बता दें, बीजापुर जिले में शुक्रवार की देर शाम एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों की लाश के साथ हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं जवानों ने नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त किया था।
मिली जानकारी के अनुसार, बेदरे थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को सूचना मिली थी कि, घने जंगल में नक्सली इकट्ठे हुए हैं उनके साथ नेशनल पार्क एरिया कमेटी के हार्डकोर नक्सलियों की भी मौजूदगी यहां थी। इसके बाद बीजापुर से पुलिस फोर्स की एक टुकड़ी को मौके के लिए रवाना किया गया। जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे, तो नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुहतोड़ दिया।
जंगल की आड़ लेकर भागे नक्सली
तकरीबन 20 से 25 मिनट तक दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही हथियार और विस्फोटक समेत नक्सलियों के दैनिक उपयोग की चीजें भी मिली हैं।
नक्सली कैंप भी किया गया ध्वस्त
इस मामले को लेकर पुलिस अफसरों ने कहा कि, नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त कर दिया गया है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हुई है। शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हुई है। शनिवार को ऑपरेशन के बाद जवान जिला मुख्यालय लौटेंगे। इसके बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।
