A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित हुए जिले के अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी उनके बीच पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि, लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट काफी महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसके लिए सही ट्रेनिंग जरूरी होती है। जिला प्रशासन द्वारा ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है इसका पूरा लाभ उठाएं और चयन परीक्षा में अपना शत-प्रतिशत दें।
उल्लेखनीय है कि, दिसम्बर माह में रायगढ़ में अग्निवीर भर्ती का आयोजन होने जा रहा है। रायगढ़ जिले के लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट के पूर्व उन्हें पुलिस विभाग के ट्रेनर्स के द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। इस संबंध में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है।
बच्चों को दी बधाई
जिला पंचायत के सभाकक्ष में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बच्चों को अग्नि वीर में चयन के लिए बधाई देते हुए कहा कि, फिजिकल टेस्ट के मापदंडों के अनुरूप सही ट्रेनिंग बहुत आवश्यक है। यह आपको न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। जिससे आप फिजिकल टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, यह खुशी की बात है कि, जिला प्रशासन द्वारा अग्निवीर में चयनित अभ्यर्थियों के लिए ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है। जिसमें आपके रहने खाने का निःशुल्क इंतजाम किया जाएगा।
अग्नि वीर में चयन से देश सेवा का मिलेगा अवसर
उन्होंने आगे कहा कि, यह सुनहरा मौका है इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जिससे आपका चयन सुनिश्चित हो। अग्नि वीर में चयन से न केवल आपको देश सेवा का अवसर मिलेगा बल्कि आर्थिक संबल के साथ सैन्य अनुशासन भी आप सीख सकेंगे। जो आपके जीवन को मजबूत आधार देगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अभ्यर्थियों के लिए प्रोटीन रिच खुराक की व्यवस्था और ट्रेनिंग के लिए जूते और ट्रैकसूट इत्यादि का भी प्रबंध करने के निर्देश दिए।
बच्चों को जरुरी चीज़ें करायी जाएं उपलब्ध
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्कूल कॉलेजों में अग्निवीर भर्ती में तैयारी के लिए जरूरी किताबों का हर ब्लॉक के स्कूल, कालेजों में वितरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आवश्यक मापदंडों का पैंपलेट तैयार कर स्कूल कॉलेजों में वितरित करने के लिए भी कहा। जिससे युवाओं को भर्ती के लिए सही मार्गदर्शन मिल सके। ब्लॉक स्तर पर खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यर्थियों के लिए ट्रेनिंग सेसन आयोजित करने के साथ ही आगामी भर्ती परीक्षाओं के मद्देनजर मॉक टेस्ट भी लेने के निर्देश दिए।
