महासमुंद में बड़ा सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस ने ट्रक को मारी ठोकर, 19 घायल, 6 माह की बच्ची की मौत 

Accident, Bus collided truck, 19 injured, National Highway 53, Saraipali, Mahasamund news 
X
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस
नेशनल हाईवे 53 पर सरायपाली के पास एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वहीं 6 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई।

राहुल भोई-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 53 पर सरायपाली के पास एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वहीं 6 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, 43 यात्रियों से भरी बस दुर्ग से पूरी की ओर जा रही थी। इस दौरान सुबह करीब 4 बजे नेशनल हाईवे 53 पर सरायपाली के पास बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं 6 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई।

सभी घायल जिला अस्पताल रिफर

हादसे के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर जताया दुख

सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा दुर्घटना में एक बच्ची की मौत और 43 लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत बच्ची की आत्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story