A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रुआबांधा में एक युवक ने गर्भवती गाय पर चाकू से हमला कर दिया। गाय लगभग 4 से 5 महीने की गर्भवती है। आरोपी ने पहले चाकू मारा, जिसके बाद गाय खुद को बचाने आगे भागी तो आरोपी युवक भी अपना चाकू निकालने गाय के पीछे- पीछे दौड़ा। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गाय के मालिक और पशु प्रेमियों ने मिलकर आज सुबह भिलाई नगर थाना पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह गाय के मालिक ने जब उसके पेट में घुसे चाकू को देखा, तो उसने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर गाय के पेट से चाकू निकाला और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंपा। वहीं मामले की जांच में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिग देखी तो पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं आरोपी फरार है और पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है। फिलहाल गाय की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने की आरोपी की पहचान
पुलिस ने कहा कि, आरोपी की पहचान रामशंकर उम्र – 27 साल के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी अपराधिक मामले में जेल जा चुका है। गाय के साथ हिंसक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है।
