वन विभाग की बड़ी कार्यवाही : 7 आरोपियों को पकड़ा, अवैध रूप से कर रहे थे पौधों की कटाई कर खेती 

Forest department team caught 7 accused
X
7 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा
कोटा के टेंगनमाडा सर्किल के सोनपुरी परिसर कक्ष में पौधों की अवैध रूप से कटाई और खेती कर अतिक्रमण करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

प्रेम सोमवंशी- कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पौधों की अवैध रूप से कटाई छटाई करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी टेंगनमाडा सर्किल के सोनपुरी परिसर कक्ष में पौधों की अवैध रूप से कटाई और खेती कर अतिक्रमण कर रहे थे। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ा।

मामले की सूचना मिलने के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना के निरीक्षण में टेंगनमाडा सर्किल के सोनपुरी परिसर पहुंचे। जहां पर उन्होंने 2 हजार 377 पौधों और वन सस्यो की अवैध रूप से कटाई और गड़लिंग कर खेती करने वालों को गिरफ्तार किया है। वहीं सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें....भगवान भरोसे पढ़ाई : शिक्षक बच्चों से स्कूल की साफ़ सफाई करवा रहे

वन संरक्षण अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

जिसके बाद सभी पर वन संरक्षण अधिनियम और जैव विविधता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में शत्रूहन सिंह, संत राम, सुखमन, मोहित, भुवन, शिवचरण, संजय दास शामिल हैं। ये सभी कसई बहरा (बेलगहना) के रहने वाले हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story