रायगढ़ में 50 हाथियों का दल कर रहा विचरण : फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, दहशत में ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर 

50 elephants, Raigarh, damage crops, Punjipathra, Gharghoda, chhattisgarh news 
X
हाथियों का दल
रायगढ़ जिले में हाथियों का आतंक जारी है। हाथियों का दल पूंजीपथरा-घरघोड़ा मार्ग पर किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।

अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का आतंक जारी है। हाथियों का दल पूंजीपथरा-घरघोड़ा मार्ग पर किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। करीब 50 हाथियों का दल क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। ग्रामीण डर के कारण रतजगा करने को मजबूर हैं।

रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में घूम रहे लगभग डेढ़ सौ हाथी

उधर, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया के गांव के पास हाथियों का एक बड़ा दल पहुंच गया है। रायगढ़ वन मंडल में फसलों को हाथियों का यह दल लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। रात होते ही किसानों के खेतों तक पहुंचकर हाथियों का दल खेतों में खड़ी फसलों को रौंद रहे हैं। घरघोडा रेंज के किसान हाथियों से ज्यादा परेशान हैं। वहीं 78 हाथियों का दल रायगढ़ वन मंडल में विचरण कर रहा है। 80 हाथियों का दल धरमजयगढ़ वन मंडल में विचरण कर रहा है। हालांकि हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग गांव-गांव में मुनादी करा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story