A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर- लोकसभा निर्वाचन संबंधित जानकारी देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की प्रेस वार्ता हुई, जिसमें कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते हुए कहा कि, तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस प्रकिया में रायपुर लोकसभा क्षेत्र से 44 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। इसमें से 6 लोगों ने नाम वापस लिया है। 

38 लोग चुनावी मैदान में

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 38 लोग चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। लोकसभा क्षेत्र में कुल 2,385 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं कुल मतदाताओं की संख्या 23 लाख 75 हजार 379 है। इसमें से महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 88 हजार 571 है और पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 86 हजार 504 है। थर्ड जेंडर की बात की जाए तो 304 मतदाता शामिल है। 

7 मई को होगा तीसरे चरण का मतदान 

बता दें, 7 मई को सात लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इन सात सीटों में रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ में मतदान होना है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान की बात की जाए तो यहां पर लगभग 15 हजार मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव ने यह भी बताया कि, लगभग सभी जगहों पर पिंक बूथ बनाया जायेगा। जिसमें सभी महिला अधिकारी तैनात की जाएंगी। इसके अलावा तेज गर्मी को देखते हुए सभी मेडिकल किट प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही हैं।