Logo
ठगी के दो अलग-अलग मामलों में रेंज साइबर पुलिस तथा एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने दो आरोपियों को हरियाणा तथा पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार किया है।

रायपुर। ठगी के दो अलग-अलग मामलों में रेंज साइबर पुलिस तथा एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने दो आरोपियों को हरियाणा तथा पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार किया है। हरियाणा से गिरफ्तार आरोपी ने एक सेवानिवृत्त वेटनरी डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर सवा करोड़ रुपए की ठगी की थी डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने के मामले में रेंज साइबर पुलिस ने पहली बार पीड़ित का 58 लाख रुपए कैश रिफंड कराने के साथ ही उनकी शेष रकम को होल्ड कराने में कामयाबी हासिल की है।

सेवानिवृत वेटनरी डॉक्टर 74 वर्षीय सपन सेन से ठगी करने के आरोप में रेंज साइबर पुलिस ने हरियाणा, गुड़गांव से सोमनाथ महतो को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 31 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच डॉक्टर को कॉल कर अपने आपको मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर उनके अकाउंट से मनी लांड्रिंग होने का भय दिखाकर डॉक्टर के वाट्सएप में फर्जी एफआईआर की कॉपी भेज कर अलग-अलग किस्तों में अपने अकाउंट में सवा करोड़ रुपए ट्रांसफर करा लिए। इसके साथ ही जालसाजों ने डॉक्टर से उनकी एफडी तक तुड़वा कर अपने अकाउंट में रकम ट्रांसफर कराकर ठगी की थी। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की रेंज साइबर पुलिस पतासाजी करने में जुटी है।

होटल बुक करने विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी
टूर एंड ट्रैवल्स का कारोबार करने वाले कारोबारी हरदीप सिंह होरा से साढ़े 19 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एसीसीयू की टीम ने पश्चिम बंगाल, हावड़ा से प्रोसेनजित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक आईफोन के साथ साढ़े चार लाख रुपए कैश जब्त किया है। आरोपी ने अपने आपको हर्षित अग्रवाल बताते हुए ट्रैवल्स कारोबारी को एक मार्च को कॉल कर अमेरिका तथा लंदन में होटल बुकिंग कराने झांसा दिया। इसके बाद दूसरे कराने झांसा दिया। इसके बाद दूसरे दिन ट्रैवल्स कारोबोरी को जालसाज ने जेनेट को-वर्किंग स्पेस में मिलने बुलाया। साथ ही कारोबारी को जालसाज ने 18 हजार अमेरिकी डालर और दो हजार पाउंड लेकर आने को कहा, ताकि उसका भाई भारतीय मुद्रा दे सके। ट्रैवल्स कारोबारी विदेशी मुद्रा लेकर पहुंचा, इसके बाद जालसाज कारोबारी को अपनी बातों में उलझाकर विदेशी मुद्रा लेकर मौके से फरार हो गया।

7