अनियंत्रित होकर घर में घुसी बोलेरो वाहन : घर में बैठे लोगों पर चढ़ी, महिला की मौत, एक घायल 

 Accident news, Bolero vehicle, woman died, Surajpur news, chhattisgarh news 
X
अनियंत्रित होकर घर में घुसी बोलेरो
सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। वाहन सीधे घर में बैठी महिला और एक युवती पर चढ़ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। वाहन सीधे घर में बैठी महिला और एक युवती पर चढ़ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना चांदनी थाना क्षेत्र के कुबेरपुर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर के कुबेरपुर में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। वाहन घर में बैठी महिला और एक व्यक्ति पर चढ़ गई। मौके पर ही महिला की मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति घायल है।

photo of the incident site
घटनास्थल की तस्वीर

वाहन चालक गिरफ्तार, साथी युवक फरार

सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन की जांच की तो वाहन से शराब, अवैध मादक पदार्थ और रुपए बरामद किया। बताया जा रहा है कि, वाहन भी मध्यप्रदेश की है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया और वाहन सवार चार युवक मौका पाकर फरार हो गए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story