राजिम कुंभ कल्प : साध्वी प्रज्ञा भारती के मार्गदर्शन में 15 दिनों तक होगी गंगा महानदी आरती

rajim
X
rajim
छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक धार्मिक नगरी राजिम कुंभ कल्प मेले में लंबे समय के बाद एक बार फिर गंगा महानदी आरती करवाने पहुंची साध्वी प्रज्ञा भारती।

सोमा शर्मा-राजिम। देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला राजिम कुंभ कल्प इस वर्ष 24 फरवरी माघपूर्णिमा से 08 मार्च महाशिवरात्रि तक आयोजित होगा। राज्य शासन ने इसे राजिम कुंभ कल्प का नाम दिया है। इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसके लिए राजिम त्रिवेणी संगम में भव्य तैयारियां की जा रही है। लंबे समय के बाद एक बार फिर राजिम कल्प कुंभ में गंगा महानदी आरती करवाने पहुंची साध्वी प्रज्ञा भारती ने इशारों इशारों में पूर्व सरकार पर निशाना साधा है। हमारे सहयोगी चैनल से विशेष चर्चा के दौरान प्रज्ञा भारती ने कहा कि कल्प कुंभ के अयोजन को जिन्होंने फीका किया था एक बार फिर से भगवान राम ने वापसी की है।

प्रज्ञा भारती के मार्गदर्शन में होगी गंगा आरती
प्रज्ञा भारती ने कहा है की इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए जिससे आज की पीढ़ी धर्म संस्कृति से जुड़ी रहे। बताना लाजमी होगा की भाजपा सरकार द्वारा पूर्व में भी जब राजिम कल्प कुंभ का आयोजन किया गया था। तब भी प्रज्ञा भारती द्वारा विशेष रूप से गंगा आरती का आयोजन स्थानिय ब्राम्हणों द्वारा किया जाता रहा है। एक बार फिर प्रज्ञा भारती के मार्गदर्शन में 15 दिनों तक 40 मिनट की यह गंगा आरती होगी। गंगा महानदी की यह आरती कल्प कुंभ मेले का विशेष आकर्षण होती है।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी घोषणा
इधर जनता का प्रदेश के प्रयागराज के प्रति आस्था को देखते हुए धर्मस्व, संस्कृति एवम पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बनारस, हरिद्वार की तरह राजिम के त्रिवेणी संगम की भी गंगा महानदी की आरती को साल भर करने की घोषणा की है। महानदी की यह आरती राजिम के स्थानीय ब्राम्हणों के द्वारा की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story