बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। लंबे समय तक सत्ता के केंद्र रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे राज्य की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है।
इस्तीफे के बाद भाजपा ने तेज़ी से रणनीति बदलते हुए सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना, जिससे बिहार में पहली बार पार्टी सीधे नेतृत्व की भूमिका में आ गई है।
यह बदलाव सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में शक्ति संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यही है-
क्या सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार की राजनीति नई दिशा लेगी या यह सिर्फ सत्ता का बदलाव है?
इसी मुद्दे पर हरिभूमि और INH के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ विशेष चर्चा में राजनीतिक दलों के प्रवक्ताओं और वरिष्ठ पत्रकारों ने अपनी राय रखी।
Debate Panel
- डॉ. बादशाह आलम – प्रवक्ता, आरजेडी
- संगीता सिंह – प्रवक्ता, भाजपा
- अविनाश पासवान – प्रवक्ता, जेडीयू
- डॉ. रविंद्र नाथ तिवारी – वरिष्ठ पत्रकार
बिहार में सत्ता परिवर्तन पर किसने क्या कहा? ऊपर दिए गए वीडियो में देखें पूरी चर्चा-










