JDU Candidates List: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने रविवार को अपने 16 उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर दिया। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार की तरफ से सूची जारी कर दी गई है। अधिकतर सीटों पर अपने जीते हुए सांसदों पर नीतीश कुमार ने भरोसा दिखाया है।
जदयू के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को मुंगेर से टिकट मिला है। वहीं, लवली आनंद को शिवहर चुनाव लड़ाया जा रहा है। 16 उम्मीदवारों में एक भी महिला नहीं है। एक अल्पसंख्यक नेता को जरूर टिकट दिया गया है।
ये हैं जदयू के 16 उम्मीदवार
| सीट | प्रत्याशी का नाम |
| बाल्मीकि नगर | सुनील कुमार |
| शिवहर | लवली आनन्द |
| सीतामढ़ी | देवेश चन्द्र ठाकुर |
| झंझारपुर | रामप्रीत मंडल |
| सुपौल | दिलेश्वर कामैत |
| किशनगंज | मुजाहिद आलम |
| कटिहार | दुलालचन्द्र गोस्वामी |
| पूर्णियां | संतोष कुमार |
| मधेपुरा | दिनेश चन्द्र यादव |
| गोपालगंज (अ.जा.) | डॉ. आलोक कुमार सुमन |
| सिवान | विजयालक्ष्मी देवी |
| भागलपुर | अजय कुमार मंडल |
| बांका | गिरिधारी यादव |
| मुंगेर | राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह |
| नालन्दा | कौशलेन्द्र कुमार |
| जहानाबाद | चन्देश्वर प्रसाद |
जदयू के उम्मीदवारों में 11 पिछड़े-अति पिछड़े और 3 सवर्ण प्रत्याशी हैं। 16 उम्मीदवारों में 12 सांसद हैं। पार्टी ने अपने पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। सीवान सीट से उम्मीदवार बदल दिया गया है। विजय लक्ष्मी को टिकट दिया गया है।
28 मार्च तक होंगे नामांकन
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 4 सीटों पर चुनाव होना है। नामांकन की आखिरी तारीख 28 मार्च है। बिहार में एनडीए के बीच सीट बंटवारा हो चुका है। भाजपा को 17 सीटें मिली हैं। जबकि जदयू को 16 मिली है। 6 सीट चिराग पासवान की पार्टी को मिली है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा और हम पार्टी को एक-एक सीट मिली है।