Logo
election banner
Crime News Bihar: बिहार के भागलपुर में शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सीने और पीठ में 7 गोलियां मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बारदात के बाद अंजाम देने वाले बदमाश बाइक से फरार हो गए।

Crime News Bihar: बिहार के भागलपुर में शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सीने और पीठ में 7 गोलियां मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बारदात के बाद अंजाम देने वाले बदमाश बाइक से फरार हो गए।

प्रापर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या होने से इलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। युवक अपराधियों की चंगुल से भागने की बहुत कोशिश की लेकिन बच नहीं पाया। बदमाशों ने गोलियों भून डाला। बदमाशों ने पहले युवक से बातचीत की इसके बाद कुछ ही देर में हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

गोली मारने के बाद हुए फरार 
यह घटना नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सामने की है। बारदात को अंजाम देने आए बदमाशों ने 7 गोलियां मारी। जिसमें गोली सीने और पीठ में जाकर धंस गई। इसमें तीन बदमाशों ने बारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद बाइक से आए तीनों बदमाश रंगरा की तरफ फरार हो गए।

कौन है प्रापर्टी डीलर
प्रॉपर्टी डीलर का नाम मिथुन यादव है। जो इस्माइलपुर प्रखंड के प्रमुख मालती देवी के बेटे हैं। मिथुन भागलपुर जिले में ही प्रापर्टी डीलर का काम करते थे। शुक्रवार को गोली लगने के बाद मायागंज अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी लगते ही अस्पताल में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

मजदूरों को दी गोली मारने की धमकी
मिथुन अनुमंडल कार्यालय के सामने अपने गोदाम में काम करवा रहे थे। तभी तीन बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। यह देखकर मजदूरों ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए उनको भी गोली मार देने की धमकी दी। 

भारी संख्या में घटनास्थल पर लगा जमावड़ा
घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल भी घटना की जानकारी पाते ही मायागंज अस्पताल पहुंचे। गोलीबारी की घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। मौके पर नवगछिया एसडीपीओ और कई थानों की पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है।

5379487