Logo
DC vs LSG: दिल्ली और लखनऊ के बीच शुक्रवार को मैच खेला गया। इसमें दिल्ली के 22 साल के जैक फ्रेजर ने तूफानी पारी खेली। छक्कों की बारिश कर दी। जानिए कौन हैं जैक फ्रेजर?

DC vs LSG: आईपीएल 2024 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसी के घर में 6 विकेट से हराया। 168 रन के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। दिल्ली की जीत में 22 साल के युवा बैटर जैक फ्रेजर मैगर्क (Jake Fraser-McGurk) का अहम रोल रहा। उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू पर धमाकेदार पारी और दिल्ली को जीत दिलाई। जैक फ्रेजर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 35 गेंद में 55 रन ठोके। इस पारी में उन्होंने चौके से अधिक छक्के मारे। फ्रेजर ने 55 रन बनाने में 5 छक्के और 2 चौके मारे। 

फ्रेज़र-मैगर्क ने मैच पर अपनी छाप छोड़ने में बिल्कुल वक्त बर्बाद नहीं किया। उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर यश ठाकुर के खिलाफ मिडविकेट पर गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। इसके बाद भी वो नहीं रुके और उन्होंने भारत के लिए खेल चुके ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के खिलाफ छक्कों की बारिश कर दी और लगातार तीन गेंदों पर छक्के मारे। 

55 रन की तूफानी पारी के बाद आउट होने के बावजूद, फ्रेजर-मैगर्क की विस्फोटक बल्लेबाजी ने दिल्ली कैपिटल्स को एक महत्वपूर्ण जीत दिलाई और उन्हें आईपीएल 2024 अंक तालिका में निचले स्थान से ऊपर उठा दिया। आईपीएल 2024 की नीलामी में अनसोल्ड रहने के बावजूद, उन्हें घायल लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के रूप में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे और मौका मिलते ही उन्होंने चौका लगा दिया। 

कौन हैं जेक फ्रेजर?
जेक फ्रेजर ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के रहने वाले हैं और वो 2019 में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम की तरफ से खेल चुके हैं। उन्होंने विक्टोरिया के लिए शेफील्ड शील्ड और मार्श कप में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद से ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया का भविष्य का सितारा आंका जा रहा। वो लिस्ट-ए क्रिकेट में 29 गेंद में सबसे तेज शतक ठोक चुके हैं। जो पावर हिटर के तौर पर उनकी काबिलियत बताने के लिए काफी है। 
 

CH Govt Haryana Ad jindal steel hbm ad
5379487