Logo
election banner
Pakistan new mystery spinner: पाकिस्तान में नया मिस्ट्री स्पिनर आया है, जिसने पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच में अपने अजीबोगरीब एक्शन से 2 विकेट झटके हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग में एक ऐसा गेंदबाज आया है, जिसने अपने अजीबोगरीब एक्शन से बल्लेबाजों की नाक में दम कर रखा है। वो जमे-जमाए बल्लेबाजों को एक गेंद में ही जाल में फंसा लेता है। इस गेंदबाज का नाम उस्मान तारिक है, जो पीएसएल में क्वेटा ग्लेडिएटर्स की तरफ से खेल रहे हैं और एक दिन पहले उन्होंने कराची किंग्स के खिलाफ मैच में कमाल की गेंदबाजी की और अपने अजीबोगरीब एक्शन के जाल में फंसाकर बल्लेबाजों को चलता किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

कराची किंग्स के बैटर टिम सिफर्ट क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ मैच में 21 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ये कराची की पारी का 7वां ओवर था। तारिक के हाथ में गेंद थी। वो रनअप पर आए और गेंद फेंकने से पहले भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन की तरह रुक गए और फिर बॉल को डिलीवर किया। गेंद ऑफ स्टम्प की लाइन पर गिरी और सीधे सिफर्ट के पैड से जा टकराई। इसके बाद क्वेटा के फील़्डर्स ने एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की। अंपायर ने उंगली उठाने में कुछ वक्त लिया। इसके बाद सिफर्ट ने रिव्यू लिया। गेंद भले ही ऑफ स्टम्प के बाहर गिरी थी। लेकिन, विकेट से सीधे जाकर टकराती। इसी वजह से अंपायर ने सिफर्ट को आउट करार दिया। 

उस्मान तारिक के एक्शन अजीबोगरीब
इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उस्मान तारिक ने जेम्स विंस का भी शिकार किया और इस बार भी तारिक गेंद रिलीज करने से पहले रूके और फिर उन्होंने गेंद को फ्लाइट दी। इस बार विंस विकेट के सामने पकड़ गए। गेंद सीधा उनके पैड पर जा लगी। तारिक की ये गेंद मिडिल स्टम्प की लाइन पर पड़ी थी और तेजी से अंदर की तरफ आई, जब तक विंस बल्ला लाते, तबतक गेंद पैड से टकरा गई थी। इस तरह विंस की पारी का अंत हुआ। वो 25 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। 

यह भी पढ़ें: Women Red Ball Cricket: भारत में 6 साल बाद होगी महिला रेड बॉल क्रिकेट की वापसी, WPL के बाद होगा आयोजन

उस्मान ने कराची के खिलाफ 2 विकेट लिए
उस्मान तारिक ने मैच में अपने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने ए स्पोर्ट्स पर उस्मान को लेकर कहा, “उसके (ताकिर) पास कैरम बॉल है और सबसे बढ़कर, वह सटीक है। गेंद इतनी ही स्पिन होती है कि बल्ले को मात दे सके। दाएं हाथ के खिलाड़ियों के लिए तारिक का सामना करना मुश्किल है।"

उस्मान तारिक ने अबतक तीन ही टी20 खेले हैं। पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में ही उन्होंने डेब्यू किया है। मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ मैच में उन्होंने डेब्यू किया था। लेकिन तारिक के 4 ओवर में 27 रन बने थे। कराची किंग्स के खिलाफ मैच में भी उन्हें मौका मिला और उन्होंने दो विकेट झटककर अपने सेलेक्शन को साबित किया। तारिक ने अपना प्रोफेशनल डेब्यू नवंबर 2023 में नेशनल टी20 कप में पेशावर के लिए किया था। 

jindal steel Ad
5379487