Ranchi Test: गुरु भी ना कर सके जो वह चेले ने कर दिखाया, ध्रुव जुरेल ने इस मामले में MS धोनी को पछाड़ा

Dhruv Jurel
X
ध्रुव जुरेल ने लगाया अर्धशतक।
Ranchi Test, Dhruv Jurel, MS Dhoni: 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की। रांची टेस्ट में भारत की जीत के हीरो ध्रुव जुरेल रहे।

Ranchi Test, Dhruv Jurel, MS Dhoni: 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की। रांची टेस्ट में भारत की जीत के हीरो ध्रुव जुरेल रहे। उन्होंने भारत की दोनों ही पारियों में बल्ले से अहम योगदान दिया। ऐसे में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही ध्रुव जुरेल के नाम खास कीर्तिमान जुड़ गया है। उन्होंने वह कर दिखाया है जो दिग्गज भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत तक नहीं कर पाए। ध्रुव जुरेल धोनी को अपना गुरु मानते हैं। उन्होंने धोनी के होम ग्राउंड रांची पर ही यह उपलब्धि हासिल की है।

दूसरे टेस्ट में बने प्लेयर ऑफ द मैच
दरअसल ध्रुव जुरेल अपने करियर के दूसरे ही टेस्ट मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले अजय रात्रा ने 3, नयन मोंगिया ने 14, ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा ने 16वें में और महेंद्र सिंह धोनी ने 31वें टेस्ट में इस उपलब्धि को हासिल किया था।

  • ध्रुव जुरेल: 2
  • अजय रात्रा: 3
  • नयन मोंगिया: 14
  • ऋषभ पंत: 16
  • ऋद्धिमान साहा: 16
  • महेंद्र सिंह धोनी: 31

चौथे टेस्ट में खेली अहम पारी
चौथे टेस्ट में ध्रुव जुरेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया, लेकिन जीत में उनका अहम योगदान रहा। वह पहली पारी में सेंचुरी से चूक गए थे। उन्होंने 149 गेंदों पर 90 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। एक समय लग रहा था कि टीम इंडिया 250 रन भी नहीं बना पाएगी। ऐसी परिस्थितियों ने ध्रुव जुरेल ने कुलदीप यादव और आकाश दीप जैसे गेंदबाजों के साथ बल्लेबाज करते हुए टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। साथ ही दूसरी पारी में ध्रुव जुरेल 77 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ध्रुव जुरेल को गले लगाया।

राजकोट में किया था टेस्ट डेब्यू
ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट में डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने पहली पारी में 104 गेंदों पर 46 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 सिक्स लगाए थे। भारत की दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का ही मौका नहीं मिला था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ध्रुव जुरेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 17 मैच की 22 पारियों में 965 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 50.78 की और स्ट्राइक रेट 55.94 की रही है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 6 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।

ये भी पढ़ें: Ranchi Test: रोहित शर्मा झूमे, राहुल द्रविड़ का अनोखा अंदाज; क्या आपने भारत की जीत के जश्न का वीडियो देखा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story