Logo
election banner
Suryakumar Yadav 7 Thousand T20 Runs: सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 19 गेंद में 52 रन की पारी खेली और टी20 में अपने 7 हजार रन भी पूरे किए।

नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में 7000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज भारतीय बन गए। सूर्यकुमार ने 11 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ हुए मैच में वानखेड़े स्टेडियम में ये मुकाम हासिल किया। सूर्यकुमार ने टी20 में अपनी 249वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। केएल राहुल 7 हजार टी20 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय हैं।

उन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान अपनी 197वीं पारी में ये मुकाम हासिल किया था। इस लिस्ट में बाबर आजम (187 पारी), क्रिस गेल (192) के बाद केएल राहुल (187 पारी) 7 हजार टी20 रन तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। 

बाबर-विराट के क्लब में आए सूर्या
केएल राहुल भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज बने हुए हैं। कुल मिलाकर, राहुल बाबर आजम (187) और क्रिस गेल (192) के बाद तीसरे सबसे तेज उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। विराट कोहली 7 हजार टी20 रन तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय हैं। उन्होंने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में हुए टी20 मुकाबले में अपनी 212 वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया था। शिखर धवन ने 246 पारी में टी20 में अपने 7 हजार पूरे किए थे। 

आरसीबी के खिलाफ 17 में फिफ्टी ठोकी
सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ गुरुवार को हुए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 17 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने 19 गेंद में पांच चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए थे। उनकी इस पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 197 रन के लक्ष्य को 27 गेंद रहते हासिल कर लिया। 

सूर्यकुमार अपना खाता खोलने में असफल रहे जब दिल्ली के खिलाफ मैच में एनरिक नॉर्खिया ने उन्हें आउट किया था। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार हाल ही में चोटों से उबरने के बाद ब्रेक से वापस आए हैं। 

सूर्यकुमार ने कहा, “वानखेड़े में वापस आना हमेशा अच्छा होता है। टीम में शामिल होना बहुत अच्छा रहा। मानसिक रूप से, मैं यहाँ था, केवल शारीरिक रूप से बैंगलोर में। वापसी करके अच्छा लगा, वानखेड़े में 200 रन का पीछा करते हुए आ रहा हूं, अगर ओस है तो मौका लेना जरूरी है। नेट रन रेट के लिए जल्दी खत्म करना चाहता था और उसका फायदा उठाया।"

5379487