IND vs USA: भारत को अमेरिका से नहीं, 2 'मुंबईकरों' से खतरा, एक बोला- रोहित-विराट से फर्क नहीं..आग का आग से सामना

Rohit Sharma virat kohli
X
रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए अमेरिकी खिलाड़ियों ने बड़ी बात कही है।
IND vs USA T20 World cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में भारत की टक्कर अमेरिका से है। टीम इंडिया को अमेरिका से ज्यादा खतरा दो मुंबईकरों से है, ये दोनों रोहित शर्मा के साथ खेल चुके हैं और वो उनकी कमजोरी जानते हैं।

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2024 में बुधवार को भारत की टक्कर अमेरिका से होगी। भारत और अमेरिका दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अबतक एक भी मैच नहीं हारी है। अमेरिका ने तो बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान तक को हरा दिया है। ऐसे में को होस्ट अमेरिका को भारत हल्के में नहीं लेगा। इस मुकाबले में भारत को अमेरिका से ज्यादा खतरा, दो मुंबईकरों से होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि अमेरिका की टीम में मुंबईकर कैसे। तो बता दें कि अमेरिका की टीम में 6 से ज्यादा खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं। इसमें से दो ऐसे हैं, जिनका जन्म ही मुंबई में हुआ है और वो मुंबई की तरफ से ऐज ग्रुप क्रिकेट भी खेले हैं।

इसमें एक नाम सौरभ नेत्रावलकर और दूसरा नाम है, हरमीत सिंह। अमेरिका की तरफ से खेलने से पहले सौरभ 2013 में मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 2010 में भारत की तरफ से अंडर-19 विश्व कप में भी शिरकत की थी। टीम इंडिया के मौजूदा बैटर सूर्यकुमार यादव, सौरभ के करीबी दोस्तों में से एक हैं। हालांकि, एक दौर ऐसा आया, जब सौरभ को मुंबई की टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था और उन्हें क्रिकेट या करियर में से किसी एक को चुनना था। तब 2015 में कम्प्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री करने के लिए वो 2015 में न्यूयॉर्क आ गए थे। इसके बाद से सब बदल गया।

सौरभ और हरमीत का जन्म मुंबई में हुआ
सौरभ की तरह ही बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह का जन्म भी मुंबई में हुआ है। वो भी भारत के लिए 2010 और 2012 में अंडर-19 विश्व कप खेल चुके हैं। अक्षर पटेल, कुलदीप यादव उनके पुराने साथी हैं। वो 2020 में कोरोना के पहले दौर में क्रिकेट खेलने अमेरिका चले आए और फिर यहीं के होकर रह गए।

रोहित-विराट के बारे में नहीं सोच रहे: सौरभ
भारत के खिलाफ मैच से पहले सौरभ ने कहा,"अगर हम अपना बेस्ट गेम खेलें तो हम बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों के खिलाफ अच्छा खेल सकते हैं। हम एक समय पर एक ही मैच के बारे में सोच रहे। हमें दिग्गजों से घबराने की जरूरत नहीं है। हम बस बल्लेबाजों को बॉलिंग कराने और गेंदबाजों को खेलने की कोशिश करेंगे।"

रोहित और मैं एक ही स्कूल में पढ़े हैं: हरमीत
हरमीत सिंह ने कहा, "रोहित शर्मा मुंबई में मेरे ही स्कूल में पढ़ते थे। संजू, कुलदीप और अक्षर के साथ मैंने अंडर-19 क्रिकेट खेली है। अब अपने पुराने साथियों से मिलना और उनके खिलाफ खेलना बिल्कुल अलग अनुभव होगा। मैं बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा है।"

यूएसए के पेसर अली खान ने मैच से पहले कहा, "विराट कोहली हमेशा से मेरे पसंदीदा क्रिकेटर रहे हैं। उनके खिलाफ खेलना कमाल का होगा। वो मैदान में पूरे जोश से उतरते हैं और मैं भी ऐसा ही हुआ। यानी आग का आग से सामना होगा।"

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story